पंजाब पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर दिनदहाड़े लूट, बठिंडा में दो लोगों से ठगे लाखों रुपये
बठिंडा में पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। तीन लोगों ने दो व्यक्तियों से साढ़े सात लाख रुपये ठगे। आरोपियों ने पंजाब पुलिस में जान-पहच ...और पढ़ें

पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर दो लोगों से मारी साढ़े सात लाख रुपए की ठगी (प्रतीकात्मक फोटो)
साहिल गर्ग, बठिंडा। पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर तीन लोगों ने मिलकर दो लोगों से करीब साढे सात लाख रुपए की ठगी मार लेने के मामले में तलवंडी साबों पुलिस थाना ने आरोपित लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन किसी तरह की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
तलवंडी साबो पुलिस के पास जिला होशियारपुर के गांव बलाला वासी चरणजीत सिंह व बठिंडा के गांव थमनगढ़ वासी लखवीर सिंह ने शिकाय़त दी है कि पिछले दिनों आनलाइन जानकारी मिली कि पंजाब पुलिस में सिपाही व अन्य पदों के लिए भर्ती निकली है।
इसमें चरणजीत सिंह स्वयं पुलिस में भर्ती होना चाहता था, जबकि लखवीर सिंह का भाई वीरबल सिंह ने भर्ती के लिए अप्लाई किया था। इसी दौरान उन्हें किसी व्यक्ति ने जानकारी दी कि तलवंडी साबो वासी सुखमंदर सिंह, नवजोत सिंह न सक्खू मनप्रीत कौर पुलिस में भर्ती करवाने के लिए उनकी सहायता कर सकते हैं।
उक्त लोगों से संपर्क करने पर उक्त तीनों ने दावा किया कि उनकी पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों के साथ भर्ती पैनल में शामिल लोगों के साथ अच्छी जान पहचान है। इसमें भर्ती के लिए लिखित व फिजिकल टेस्ट दोनों वह क्लीयर करवाकर देंगे व उनकी शत प्रतिशत पुलिस में भर्ती करवा देंगे।
इस काम के बदले उन्होंने नगदी की मांग रखी। इसमें चरणजीत सिंह ने तीन लाख रुपए उक्त लोगों को बैंक ट्रांसफर के जरिये दिए जबकि दो लाख रुपए की नगदी मिलकर दी।
वहीं लखवीर सिंह के भाई वीरबल सिंह ने भी उक्त लोगों को करीब ढाई लाख रुपए की राशि बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दिए जबकि उक्त लोगों ने लखवीर सिंह से नगदी की मांग भी रखी।
मामले में पुलिस टेस्ट लेकर अन्य प्रक्रिया के दौरान उन्हें पता चला कि उक्त लोग पुलिस व सरकारी नौकरी में भर्ती करवाने के नाम पर लोगों से जालसाजी करने का धंधा करते हैं।
इसके बाद उन्होंने जब आरोपित लोगों से दी गई राशि वापिस करने के लिए कहा तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया व इस तरह से तीनों आरोपितों ने सोची समझी सांजिश के तहत उक्त लोगों के साथ साढ़े सात लाख रुपए की ठगी मार ली।
मामले में लिखित शिकायत एसएसपी बठिंडा के पास की गई जिसमें ईओ विंग की तरफ से मामले की जांच कर आरोपित लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपित लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।