Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दीपावली से पहले चंडीगढ़ के डडूमाजरा में फायरिंग, एक युवक गंभीर रूप से घायल; अज्ञात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

    Updated: Mon, 20 Oct 2025 12:04 AM (IST)

    चंडीगढ़ के डडूमाजरा में दिवाली से पहले एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक विकास को पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मान रही है।

    Hero Image

    डडूमाजरा में हुई फायरिंग में युवक घायल, पीजीआई में भर्ती। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ दिवाली से एक रात पहले डडूमाजरा में गोली चलने की वारदात सामने आई है। बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। इस हमले में युवक को पीठ पर गोली लगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान विकास के रूप में हुई है। विकास को उपचार के लिए सेक्टर-16 के जीएमएसएच अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआईरेफर कर दिया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मान रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है