Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरविंद केजरीवाल का पंजाब दौरा, CM भगवंत मान के साथ जालंधर और बठिंडा में 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स और खेल मैदानों का शुभारंभ

    Updated: Tue, 07 Oct 2025 03:08 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दो दिन के पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ वे जालंधर और बठिंडा में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जालंधर में 5000 करोड़ रुपये के निवेश से पावर ट्रांसमिशन कार्यों की शुरुआत करेंगे और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में वन इंडिया 2025 उत्सव में शामिल होंगे। बठिंडा में 3100 नए खेल मैदानों का शिलान्यास करेंगे।

    Hero Image
    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 2 दिवसीय दौरे पर आज पंजाब आएंगे (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 2 दिवसीय दौरे पर आज पंजाब आएंगे। इस मौके पर वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जालंधर और बठिंडा के दौरे पर रहेंगे। कल जालंधर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि के तौर पर 5000 करोड़ के इन्वेस्टमेंट के साथ पंजाब में पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्यों की शुरुआत करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा केजरीवाल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में मुख्य अतिथि के तौर पर वन इंडिया 2025 राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में भी शिरकत करेंगे। इसके बाद अगले दिन बठिंडा में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ वे मुख्य अतिथि के तौर पर 3100 नए खेल मैदानों का नींव का पत्थर रखेंगे।

    पंजाब में 3100 विश्व स्तरीय खेल मैदान 1184 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होंगे। उसी दिन दोपहर के बाद चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट कोर्स का शुभारंभ भी करेंगे।