Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब चुनाव में अकाली दल से गठबंधन नहीं करेगी बीजेपी, रवनीत बिट्टू ने किया एलान

    Updated: Thu, 13 Nov 2025 11:18 AM (IST)

    केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने स्पष्ट किया कि भाजपा पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ सकती है और किसी को भी बेअदबी या नशा बेचने की अनुमति नहीं देगी। उन्होंने फिरोजपुर-पट्टी रेल लिंक परियोजना को मंजूरी मिलने की भी जानकारी दी। बिट्टू ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्हें भाजपा का स्टार प्रचारक बताया। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव की तारीख जल्द घोषित होने की बात कही।

    Hero Image

    रवनीत बिट्टू फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने स्पष्ट किया कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जब पंजाब में 2022 का विधानसभा चुनाव और 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ सकती है तो 2027 का विधानसभा चुनाव भी अपने दम पर लड़ सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिट्टू ने कहा कि पार्टी अपनी जीत केवल इसलिए किसी की झोली में नहीं डाल सकती ताकि वह बेअदबी करवाएं या चिट्टा (हेरोइन) बिकवाएं। बिट्टू ने बुधवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि रेल मंत्रालय ने फिरोजपुर–पट्टी रेल लिंक परियोजना को मंजूरी दे दी है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि देश में दो ही राजनीतिक पार्टियां थी जोकि किसानों का प्रतिनिधित्व करती थी जिसमें से एक शिरोमणि अकाली दल है। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों को लेकर जिस कैबिनेट बैठक में फैसला हुआ उसमें हरसिमरत कौर बादल भी मंत्री थीं।

    इस दौरान उन्होंने कुछ नहीं बोला। बाद में किसानों के विरोध के बाद गठबंधन तोड़ दिया। वो भी ऐसे समय में जब भाजपा को साथ की ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से किसानों की हितैषी रही है। सरकार ने किसानों के लिए कई सारी योजनाएं शुरू कर रखी हैं। बता दें कि शिअद के साथ गठबंधन को लेकर पार्टी में वैचारिक मतभेद भी सामने आ रहे हैं।

    'कैप्टन से गठबंधन की जरूरत नहीं'

    भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ हमेशा ही गठबंधन के हक में रहे हैं। जबकि कुछ दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कहा था कि गठबंधन करने की जरूरत नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान ने ही लेना होता है।


    राहुल गांधी भाजपा के स्टार प्रचारक! बिहार चुनाव के बाद आए एक्जिट पोल को लेकर बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी तो भाजपा के स्टार प्रचारक है। वह जहां पर जाते हैं वहां पर भाजपा को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती है। राहुल ने तो बिहार में काफी मेहनत की है। बिहार में राहुल गांधी के वोट चोर अभियान के कारण तेजस्वी यादव का बुरा हाल हो गया।

    पीयू के सीनेट चुनाव की तारीख जल्द घोषित होगी

    पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव को लेकर बिट्टू ने कहा कि यूनिवर्सिटी से पंजाब के लोगों का भावनात्मक जुड़ाव है। जहां पर भावनाएं आ जाती हैं, उससे ऊपर कुछ नहीं होता है। केंद्र सरकार ने सीनेट को लेकर जारी अधिसूचना को वापस ले लिया। एक-दो दिन की देरी केवल इसलिए हुई क्योंकि बिहार में चुनाव थे। जहां तक चुनाव की तारीख का सवाल है, वाइस चांसलर ने पत्र लिख दिया है। जल्द ही चुनाव के तारीख की घोषणा हो जाएगी।