Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के बड़े भाई का निधन, लंबे समय से थे बीमार; कल होगा अंतिम संस्कार

    Updated: Thu, 28 Aug 2025 10:30 AM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के बड़े भाई राम प्रसाद शर्मा का निधन हो गया। 63 वर्षीय आर.पी. शर्मा कुछ समय से बीमार थे और पी.जी.आई. चंडीगढ़ में उनका इलाज चल रहा था। वे पावर ग्रीड से एजीएम के पद से रिटायर हुए थे और अश्वनी शर्मा के जीवन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनका अंतिम संस्कार 29 अगस्त को पठानकोट में किया जाएगा।

    Hero Image
    आर.पी. शर्मा का पीजीआई चंडीगढ़ में हुआ निधन

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के बड़े भाई राम प्रसाद शर्मा का निधन हो गया है।

    पिछले कुछ समय से बीमार 63 वर्षीय आर.पी. शर्मा का पी.जी.आई. चंडीगढ़ में पिछले 15 दिनों से इलाज चल रहा था और तीन दिन से आईसीयू में थे। पावर ग्रीड से एजीएम के पद से रिटायर हुए आर.पी. शर्मा का अश्वनी शर्मा के जीवन में महत्वपूर्ण रोल था। पिता तुल्य वे अपने छोटे भाई अश्वनी के साथ हर समय चट्टान की तरह खड़े रहते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह लोग संयुक्त परिवार के तौर पर एक ही घर में रहते थे। अंतिम संस्कार 29 अगस्त को सुबह 11 बजे पठानकोट में सिविल हॉस्पिटल के पास वाले शमशान घाट में किया जाएगा।