कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली’ में चंडीगढ़ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली, 14 दिसंबर की तैयारी पूरी
चंडीगढ़ कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली 'वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली' में 500 कार्यकर्ताओं को भेजेगी। सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन में हुई ब ...और पढ़ें

सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद कार्यकर्ता।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली’ में चंडीगढ़ से 500 कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। यह निर्णय विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक अहम बैठक में मंगलवार को लिया गया।
सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन में हुई बैठक में यह भी रेखांकित किया गया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देशभर में लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की सुरक्षा के लिए चलाए गए राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 5 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र किए हैं। इनमें से चंडीगढ़ कांग्रेस द्वारा लगभग एक लाख हस्ताक्षर जुटाए गए हैं, जिन्हें दिल्ली भेजा जा चुका है।
ये हस्ताक्षर शीघ्र ही भारत के राष्ट्रपति को औपचारिक रूप से सौंपे जाएंगे। बैठक का आयोजन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर भी विशेष रहा। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की समेत पूरे चंडीगढ़ कांग्रेस परिवार ने सोनिया गांधी की दीर्घ आयु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर मार्गदर्शन के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने उनके जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण की सराहना की और विश्वास दिलाया कि चंडीगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट हैं। बैठक उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हुई, और 14 दिसंबर की महारैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने का संकल्प दोहराया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।