मनीष तिवारी वीकेंड सांसद...इस बात पर चंडीगढ़ निगम की हाउस बैठक में मचा घमासान, चाय-बिस्केट छोड़ भिड़े कांग्रेस व भाजपा के पार्षद
चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद की वजह मनीष तिवारी को 'वीकेंड सांसद' कहना था, जिसके चलते पार्षद आपस में भिड़ गए और बैठक में हंगामा हो गया। इस घटना से निगम की कार्यवाही बाधित हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

चंडीगढ़ निगम की हाउस बैठक में एक-दूसरे से भिड़ते कांग्रेस और भाजपा के पार्षद।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नगर निगम की हाउस बैठक में सांसद मनीष तिवारी को लेकर हंगामा हुआ। भाजपा पार्षद सौरभ जोशी ने कहा मनीष तिवारी वीकेंड सांसद हैं। दो दिन के लिए आते हैं। उन्होंने तिवारी को नाम पट्टिका को उठाकर कहा इन्हें बाहर फेंक देना चाहिए।

शहर के मुद्दों से कोई वास्ता नहीं। इस पर कांग्रेस पार्षद भड़क गए। सब भाजपा पार्षदों से उलझ गए। बिस्केट-चाय और अपनी सीटों पर बैग छोड़कर पार्षद एक-दूसरे से टकरा गए। कांग्रेस पार्षद सचिन ने कहा भाजपा सांसद किरण खेर तो सदन में अपशब्द तक बोल कर जा चुकी हैं।


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।