Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ के नेक्सस एलांते में चोरी, शख्स ने शोरूम से चुराई 26 हजार की पैंट, चुंबक से उतारता था टैग

    By Kuldeep Kumar ShuklaEdited By: Ankesh Thakur
    Updated: Wed, 19 Oct 2022 04:54 PM (IST)

    चंडीगढ़ के सबसे बड़े शापिंग डेस्टिनेशन नेक्सस एलांते में कपड़ों के शोरूम में चोरी कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिर इतनी होशियारी से चोरी की वारदात को अंजाम देता था कि किसी को उसपर शक नहीं होता था।

    Hero Image
    पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सबसे बड़े शापिंग डेस्टिनेशन नेक्सस एलांते में कपड़ों के शोरूम में चोरी कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिर इतनी होशियारी से चोरी की वारदात को अंजाम देता था कि किसी को उसपर शक नहीं होता था। शातिर चोर शोरूम से महंगे कपड़े चोरी करता था।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित नेक्सस एलांते के शोरुम में महंगे कपड़े चोरी करते एक व्यक्ति को शोरूम के कर्मचारियों ने काबू किया। कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार किया। अब पुलिस पूछताछ में आरोपित ने कपड़े चोरी करने के बाद किस तरह उन्हें सिक्योरिटी के बावजूद शोरूम से बाहर ले जाता था, इसका भी खुलासा किया है। आरोपित के चोरी करना का तरीके को जानकार पुलिस भी हैरान रह गई। 

    आरोपित की पहचान हरियाणा के अंबाला के ड्रीम लैंड कालोनी निवासी 44 वर्षीय दीपक के तौर पर हुई थी। आरोपित दीपक को रविवार को चोरी करते हुए शोरूम के कर्मचारियों ने पकड़ा था। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी की धारा के तहत केस दर्ज किया था रिमांड पर लिया था। आज आरोपित को जिला अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था।

    चुंबक की मदद से निकालता कपड़ों के टैग

    पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह कपड़ा खरीदने के बहाने शोरूम में घुसता था। वहां पर चुंबक की मदद से कपड़ों (पैंट-शर्ट) पर लगा टैग हटा देता था। ताकि शोरूम गेट पर लगने वाले मशीन उसे ट्रैक न सके और अलार्म भी ना बज सके।  

    26 हजार की पैंट और 10-10 हजार की दो शर्ट बरामद

    पुलिस ने अनुसार आरोपित दीपक ने नेक्सस एलांते के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर स्थित शोरूम में चोरी करने की नीयत से गया था। आरोपित ट्राई रूम में जाकर चुंबक की मदद से टैग हटाकर अपने पहने हुए कपड़ों के अंदर नए कपड़ों को भर लेता था। आरोपित से एक चुंबक, 26 हजार की पैंट और 10-10 हजार के दो शर्ट की भी पुलिस ने बरमाद की है।