चंडीगढ़ के डॉजबॉल खिलाड़ी केतन का भारतीय टीम में चयन, युवाओं को नए खेलों की देगा प्रेरणा
चंडीगढ़ के युवा खिलाड़ी केतन वशिष्ठ का चयन एशियाई डॉजबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। वह 26 से 29 सितंबर को जापान के चिबा में होने वाली इस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। केतन पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र हैं और उन्होंने देवास में हुए राष्ट्रीय चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। उनकी इस उपलब्धि पर चंडीगढ़ डॉजबॉल एसोसिएशन ने उन्हें बधाई दी है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ का युवा क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल के अलावा अन्य खेलों में भी करिअर बना रहा है। इसी का उदाहरण है केतन वरिष्ठ, जोकि डॉजबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। केतन अब जापान में तिरंगा फहराएंगे। उनका चयन 26 से 29 सितंबर के बीच जापान के चिबा में होने वाली एशियाई डॉजबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह चयन चंडीगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
केतन वशिष्ठ पंजाब विश्वविद्यालय, सेक्टर-14 के छात्र हैं और यूआईईटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं। 13 जुलाई को देवास (मध्य प्रदेश) में हुए राष्ट्रीय चयन ट्राॅयल्स में उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय टीम में जगह दिलाई। केतन की इस उपलब्धि पर चंडीगढ़ डॉजबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।