Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: इस साल बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, बीते 24 घंटों में 9.3 एमएम वर्षा दर्ज

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 07:18 AM (IST)

    चंडीगढ़ में इस मॉनसून सीजन में वर्षा 1000 एमएम के पार हो गई है जो सामान्य से 32.3% अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 15 सितंबर तक सक्रिय रहेगा। लगातार बारिश से शहरवासियों को परेशानी हो रही है सड़कों पर जलभराव है और यातायात बाधित है। बीते 24 घंटों में 9.3 एमएम वर्षा दर्ज की गई।

    Hero Image
    मॉनसून सीजन में बारिश ने एक हजार एमएम का आंकड़ा पार किया

     जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। इस मॉनसून सीजन में वर्षा ने एक हजार एमएम का आंकड़ा पार कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक जून से अब तक सामान्य से 32.3 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। मानसून 15 सितंबर तक सक्रिय रहने की संभावना

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    है।

    पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते 24 घंटों में 9.3 एमएम वर्षा दर्ज की गई। शनिवार को भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा।

    इस दौरान अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है।

    लगातार हो रही बरसात से सड़कों पर जलभराव और यातायात बाधित होने से लोगों को आवाजाही में कठिनाई का सामना करना पड़ा।  वहीं, मौसम सुहावन होते ही शहरवासी सैर-सपाटे के मूड में नजर आए। बड़ी संख्या में लोग‍ सुखना लेक और सेक्टर-17 प्लाजा पहुंचे और बारिश का आनंद लिया।

    comedy show banner
    comedy show banner