चंडीगढ़ निगम की हाउस बैठक में हंगामा, 24 घंटे पेयजल आपूर्ति पर भिड़े सत्ता-विपक्ष के पार्षद, कुछ समय के लिए कार्यवाही स्थगित
चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस बैठक में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष के पार्षद आपस में भिड़ गए, जिसके कारण भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस औ ...और पढ़ें

चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस बैठक में एक-दूसरे से टकराते सत्ता और विपक्ष के पार्षद।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस बैठक में शुक्रवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। 24 घंटे जलापूर्ति परियोजना पर सत्ता और विपक्ष के पार्षद भिड़े। कांग्रेस और आप इसे खारिज करने की मांग कर रहे हैं।
पार्षद गुरप्रीत गाबी ने कहा यह सफेद हाथी है। भाजपा पूर्व मेयर अनूप गुप्ता ने कहा कि केवल स्टेटस रिपोर्ट सदन में लाई गई। सदन में पूरा प्रस्ताव दोबारा आए कि एक विकल्प यह होगा दूसरा यह होगा। अनूप ने कहा शहर की 80 प्रतिशत पुरानी है। इसको बदलना पड़ेगा।
यह डिटेल में लाया जाए किस पाइप को अगले 5, 10, 15, 20 साल में बदला जाना है। उनको उसी हिसाब से बाफला जाए। इसने जो लोन पर ब्याज लग रहा है। उसके साथ ऐसी ग्रांट भी मिल रही है जिसे वापस भी करना ऐसे में पाइप को बदला जाना चाहिए। मेयर ने कहा अगली बार इसे दोबारा रिव्यू कर लाया जाएगा। सदन ने बहुत हंगामा होने पर कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी है।
नीलामी वाला प्रस्ताव फिर से स्थगित
मनीमाजरा पॉकेट नंबर 6 को नीलामी वाला प्रस्ताव फिर से स्थगित हो गया। जमीन कितनी है इस पर सदन में विवाद हुआ। इसके बाद स्थगित किया गया। भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र मल्होत्रा के खिलाफ सदन में नारेबाजी। कांग्रेस आप ने बीजेपी अध्यक्ष द्वारा कॉलोनी वालों को अनपढ़ कहने पर भड़के पार्षद।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।