तीन दिन सताएगी गर्मी, फिर बरस सकती हैं राहत की फुहारें; जानें चंडीगढ़ के मौसम का मिजाज
चंडीगढ़ में अगले तीन दिन भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहेगा, जहां तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, 11 जून से मौसम में बदलाव की संभावना है और ...और पढ़ें

चंडीगढ़ में जून की गर्मी ने दिखाए तेवर। लोगों को घर से निकलने में भी परेशानी।
HighLights
चंडीगढ़ में तीन दिन तक भीषण गर्मी का प्रकोप।
तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना।
11 जून से आंधी-बारिश से मिल सकती है राहत।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। जून की गर्मी ने अपने तेवर दिखा दिए हैं। दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। भरी दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। रविवार इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा, जब तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
राहत की बात यह है कि इस हफ्ते मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आठ से 10 जून तक गर्मी का असर रहेगा। तीन दिन हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है, और तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। 11 जून से मौसम में बदलाव की संभावना है, और अगले दो दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार हैं।
| दिन | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| सोमवार | 40 | 23 |
| मंगलवार | 41 | 24 |
| बुधवार | 41 | 24 |
| वीरवार | 40 | 26 |
| शुक्रवार | 38 | 25 |