Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असुविधा के लिए खेद! दिल्ली एयरपोर्ट की तकनीकी खराबी का असर चंडीगढ़ में भी, कई उड़ानें लेट, यात्रियों को करना पड़ा दो से पांच घंटे इंतजार

    Updated: Fri, 07 Nov 2025 08:25 PM (IST)

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तकनीकी खराबी के कारण चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी हुई। दिल्ली से आने और जाने वाली कई उड़ानें घंटों लेट हुईं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में दिक्कत के कारण विमानों की उड़ान और लैंडिंग की सूचनाएं अपडेट नहीं हो पा रही थीं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से रवाना होने वाली 20 उड़ानें प्रभावित हुई।

    Hero Image

    फ्लाइट लेट होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह आई तकनीकी खराबी का असर चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी साफ दिखाई दिया। दिल्ली से आने और वहां जाने वाली कई उड़ानें निर्धारित समय से दो से पांच घंटे तक देरी से रवाना हुईं। 20 उड़ाने देरी से रवाना हुई तो छह देरी से पहुंची। तीन उड़ानें रद करनी पड़ी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी और ऑटोमेटेड मैसेज स्विचिंग सिस्टम में खराबी आने से विमानों की उड़ान और लैंडिंग की जानकारी समय पर अपडेट नहीं हो पा रही थी। इस कारण पूरे देश में उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ और इसका सीधा असर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी पड़ा।

    चंडीगढ़ एयरपोर्ट से रवाना होने वाली ये उड़ानें प्रभावित 

    • 6E867 (चंडीगढ़–हैदराबाद) तय समय 06:25 बजे, उड़ी 09:50 बजे, देरी 3 घंटे 25 मिनट
    • 6E7743 (चंडीगढ़–जयपुर) — तय समय 07:35 बजे, उड़ी 09:59 बजे, देरी 2 घंटे 24 मिनट
    • 6E6634 (चंडीगढ़–बेंगलुरु) — तय समय 08:00 बजे, उड़ी 09:32 बजे, देरी 1 घंटा 32 मिनट
    • AI1862 (एयर इंडिया, चंडीगढ़–दिल्ली) — तय समय 08:45 बजे, उड़ी 11:17 बजे, देरी 2 घंटे 32 मिनट
    • 6E6056 (चंडीगढ़–गोवा) — तय समय 09:50 बजे, उड़ी 12:43 बजे, देरी 2 घंटे 53 मिनट
    • 6E6738 (चंडीगढ़–इंदौर) — तय समय 11:05 बजे, उड़ी 14:36 बजे, देरी 3 घंटे 31 मिनट
    • 6E7719 (चंडीगढ़–जयपुर) — तय समय 11:55 बजे, उड़ी 17:01 बजे, देरी 5 घंटे 06 मिनट
    • 6E112 (चंडीगढ़–अहमदाबाद) — तय समय 12:05 बजे, उड़ी 14:57 बजे, देरी 2 घंटे 52 मिनट
    • 6E2195 (चंडीगढ़–दिल्ली) — तय समय 12:35 बजे, उड़ी 16:55 बजे, देरी 4 घंटे 20 मिनट
    • 6E6751 (चंडीगढ़–मुंबई) — तय समय 12:45 बजे, उड़ी 15:15 बजे, देरी 2 घंटे 30 मिनट
    • 6E614 (चंडीगढ़–गोवा) — तय समय 14:30 बजे, उड़ी 15:15 बजे, देरी 45 मिनट
    • 6E1418 (चंडीगढ़–अबू धाबी) — तय समय 14:40 बजे, उड़ी 16:05 बजे, देरी 1 घंटा 25 मिनट
    • 6E7517 (चंडीगढ़–जयपुर) — तय समय 15:10 बजे, उड़ी 18:45 बजे, देरी 3 घंटे 35 मिनट
    • 6E5019 (चंडीगढ़–मुंबई) — तय समय 15:55 बजे, उड़ी 18:25 बजे, देरी 2 घंटे 30 मिनट 6E1418 (चंडीगढ़–दुबई) — तय समय 16:50 बजे, उड़ी 18:12 बजे, देरी 1 घंटा 22 मिनट
    • 6E6254 (चंडीगढ़–हैदराबाद) — तय समय 16:20 बजे, उड़ी 18:45 बजे, देरी 2 घंटे 25 मिनट
    • 6E429 (चंडीगढ़–बेंगलुरु) — तय समय 16:40 बजे, उड़ी 17:16 बजे, देरी 36 मिनट
    • 6E874 (चंडीगढ़–श्रीनगर) — तय समय 17:10 बजे, उड़ी 17:35 बजे, देरी 25 मिनट
    • 6E760 (चंडीगढ़–दिल्ली) — तय समय 18:00 बजे, उड़ी 19:15 बजे, देरी 1 घंटा 15 मिनट
    • 6E6395 (चंडीगढ़–अहमदाबाद) — तय समय 19:00 बजे, उड़ी 21:50 बजे, देरी 2 घंटे 50 मिनट

    ये उड़ानें करनी पड़ी रद

    • 6E7721 (चंडीगढ़–धर्मशाला)
    • 6E2113 (चंडीगढ़–दिल्ली)
    • 6E7413 (चंडीगढ़–जयपुर) 

    ये उड़ानें देरी से पहुंची चंडीगढ़

    कई उड़ानें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। दिल्ली, जयपुर और गोवा से आने वाली उड़ानों के आगमन में एक घंटे से लेकर चार घंटे तक की देरी दर्ज की गई। एयरपोर्ट अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट A11743 सुबह 7:55 बजे पहुंचनी थी, लेकिन यह 9:02 बजे पहुंची, यानी 1 घंटे 7 मिनट की देरी से।

    इसी तरह फ्लाइट 6E2316, जो दिल्ली से ही आ रही थी, 8:35 बजे पहुंचनी थी पर 10:29 बजे पहुंची, लगभग 1 घंटे 54 मिनट देरी से। जयपुर से आने वाली फ्लाइट 6E7718 का आगमन सबसे ज्यादा देरी से हुआ। यह 11:05 बजे आने वाली थी लेकिन 15:45 बजे पहुंची, यानी पूरे 4 घंटे 40 मिनट बाद।

    दिल्ली से आने वाली एक और फ्लाइट 6E2196 को 15:25 बजे पहुंचना था, जबकि यह 19:53 बजे पहुंची, 4 घंटे 28 मिनट की देरी से। गोवा से उड़ान 6E6015 को 15:50 बजे पहुंचना था, पर यह 18:10 बजे उतरी, जिससे यात्रियों को करीब 2 घंटे 20 मिनट इंतजार करना पड़ा। वहीं दिल्ली से आने वाली फ्लाइट 6E759 शाम 5:30 बजे की बजाय 7:29 बजे पहुंची, यानी लगभग 2 घंटे की देरी से पहुंची।