Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज पंजाब यूनिवर्सिटी का घेराव करेंगे किसान, रोकने पर चंडीगढ़ बंद की चेतावनी; पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

    Updated: Mon, 10 Nov 2025 08:46 AM (IST)

    पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। किसान, शिक्षक, छात्र और मजदूर संगठनों ने आज पीयू के मुख्य गेट का घेराव करने का एलान किया है। उनकी मांग है कि सीनेट चुनाव की अधिसूचना तुरंत जारी की जाए। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और चंडीगढ़ की सीमाएं सील कर दी हैं। संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें रोका गया तो चंडीगढ़ बंद किया जाएगा।

    Hero Image

    आज पंजाब यूनिवर्सिटी का किसान घेराव करेंगे। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट चुनाव प्रक्रिया को लेकर चल रहा विवाद आज निर्णायक मोड़ पर पहुंचेगा। किसान, शिक्षक, छात्र और मजदूर संगठनों ने सोमवार को पीयू के मुख्य गेट का घेराव करने का एलान किया है। संगठन साफ कर चुके हैं कि सीनेट चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए चंडीगढ़ की सीमाएं सील कर चौकसी कड़ी कर दी है। पीयू बचाओ मोर्चा, पंजाब किसान यूनियन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पीयूटीएफ और कई छात्र संगठनों ने शनिवार देर शाम बैठक कर अंतिम रणनीति तय की। उन्होंने दावा किया कि पूरे पंजाब के जिलों से वाहन भरकर समर्थक चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। प्रदर्शन सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर शुरू होगा। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने उन्हें रोका, तो चंडीगढ़ बंद किया जाएगा।

    संगठनों की चेतावनी के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी बॉर्डर एरिया पर नाके लगाए गए हैं और 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस ने किसी भी संगठन को प्रदर्शन की औपचारिक अनुमति नहीं दी है।

    सोमवार को पीयू के अंदर सभी दुकानें भी बंद रखी जाएंगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में किसी भी तरह की अराजकता की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी। एसएसपी ने बताया कि स्थिति पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है और सभी प्रवेश मार्गों पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है।

    गेट नंबर-2 पर देर रात फिर जाम, नारेबाजी तेज

    रात 9:30 बजे वीसी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करने के बाद छात्रों ने एक बार फिर गेट नंबर-2 को जाम कर दिया। भारी संख्या में मौजूद चंडीगढ़ पुलिस के सामने ही छात्र धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

    छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने उन वाहनों को कैंपस में प्रवेश नहीं करने दिया, जिनमें दरियाँ और चादरें लाई जा रही थीं। इसके विरोध में छात्रों ने गेट नंबर-2 को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया। कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा। हालांकि, छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे और विरोध जारी रखा।