Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'ये पंजाबियत का अपमान है...', लॉरेंस बिश्नोई की डॉक्यूमेंट्री पर सियासी बवाल; बीजेपी-कांग्रेस ने जताया कड़ा विरोध

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 06:49 PM (IST)

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' विवादों में घिर गई है, जिसमें क्रिकेट सट्टेबाजी और विदेशी कनेक्शन के आरोप भी हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लॉरेंस बिश्नोई की डॉक्यूमेंट्री पर सियासी बवाल (सौजन्य: टीजर)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    रोहित कुमार, चंडीगढ़। देशभर में साल 2022 के सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद चर्चा में आया गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई अब एक बार फिर नए विवाद के केंद्र में है। इस बार वजह सिर्फ अपराध जगत नहीं, बल्कि कथित तौर पर क्रिकेट सट्टेबाजी और विदेशी कनेक्शन हैं।

    कनाडा से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री और सीएनबीसी जैसी अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स में उठे क्रिकेट मैच फिक्सिंग के सवालों के बीच 27 अप्रैल 2026 को जी 5 पर रिलीज हो रही लॉरेंस ऑफ पंजाब और पहले घोषित लॉरेंस-ए गैंगस्टर स्टोरी को लेकर सियासी और सामाजिक मुद्दा बना दिया है। राजनीतिक मोर्चे पर भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

    20 अप्रैल को रिलीज हुआ ट्रेलर

    डॉक्यूमेंट्री ट्रेलर 20 अप्रैल को रिलीज होते ही चर्चा में आ गया। डायरेक्टर राघव डार की इस डॉक्यू-सीरीज में लॉरेंस बिश्नोई के छात्र राजनीति से अपराध की दुनिया तक के सफर, उसके नेटवर्क और डिजिटल सिंडिकेट की गहराई से पड़ताल की गई है।

    ट्रेलर में यह समझाने की कोशिश है कि किन हालातों में युवा अपराध की राह पकड़ते हैं और कैसे गैंगस्टर नेटवर्क देश की सीमाओं से बाहर तक फैल जाते हैं। सीरीज में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कुछ चेहरे और विशेषज्ञ भी अपनी राय रखते नजर आते हैं, जिससे यह सिर्फ क्राइम स्टोरी नहीं बल्कि सामाजिक विश्लेषण का रूप लेती दिख रही है।

    इसी कड़ी में हालिया अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। सीएनबीसी और कनाडा ब्राडकास्ट की रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बिश्नोई गैंग का प्रभाव विदेशों तक पहुंच चुका है और कथित तौर पर क्रिकेट से जुड़े सट्टेबाजी नेटवर्क में भी इसकी भूमिका की जांच हो रही है।

    कनाडा क्रिकेट टीम से जुडे कुछ व्यक्तियों और संदिग्ध लेनदेन का जिक्र इन रिपोर्ट्स में किया गया है। दूसरी तरफ, इस पूरे घटनाक्रम के बीच लारेंस बिश्नोई पर आधारित कंटेंट की बाढ़ सी आ गई है। अक्टूबर 2024 में निर्माता अमित जानी ने लारेंस- ए गैंगस्टर स्टोरी नामक प्रोजेक्ट का ऐलान किया था।

    गैंगस्टरों का महिमामंडन युवाओं के लिए खतरनाक: वड़िंग

    पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि गैंगेस्टरों का महिमामंडन समाज और खासकर युवाओं के लिए खतरनाक है।

    उन्होंने ऐसे कंटेंट पर सख्त आपत्ति जताई और इसे गलत संदेश देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह न केवल गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा देगी और उसका गुणगान करेगी, बल्कि पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत का अपमान भी होगा, क्योंकि गुरुओं, ऋषियों और पीरों की इस पवित्र धरती को एक खतरनाक गैंगस्टर के साथ जोड़ा जा रहा है।

    बिश्नोई और उसका गिरोह मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला समेत सैकड़ों निर्दोष लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार रहे हैं। गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है कि गैंगेस्टरों को ग्लोरीफाई नहीं करना चाहिए। आम आदमी पार्टी की सरकार अपने के बाद पहले ही गैंगेस्टरों के हौंसले बुलंद है। ऐसे में इस तरह की डाक्यूमेंटरी देख युवक रास्ता भटकेंगे।

    वहीं, भाजपा के उप प्रधान डा. सुभाष शर्मा का कहना हैं कि गैंगेस्टरों को अगर आप ग्लोरीफाई करोगे तो इसका समाज पर बुरा असर पड़ता है। युवा पीढ़ी पर सबसे ज्यादा नकारात्मक असर पड़ता है। किसी को भी इसकी इजाजत नहीं होनी चाहिए।