कल रात रहें अलर्ट! मोहाली में 8 बजते ही सायरन बजेगा और ब्लैकआउट होगा; घबराएं नहीं
मोहाली समेत पूरे पंजाब में शुक्रवार रात सिविल डिफेंस का बड़ा अभ्यास होगा, जिसमें हवाई हमले जैसी आपात स्थिति के लिए तैयारियों को परखा जाएगा। रात 8 बजते ...और पढ़ें

रात 8 बजते ही हो जाएगा अंधेरा। लोगों से सहयोग की अपील।
जागरण संवाददाता, मोहाली। मोहाली समेत पंजाबभर में शुक्रवार रात 8 बजे एक बड़ा अभ्यास आयोजित किया जाएगा, जिसमें सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखा जाएगा। यह अभ्यास केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति या हवाई हमले जैसी परिस्थिति में प्रशासन और राहत एजेंसियों की तत्परता का आकलन करना है।
जिला उपायुक्त कोमल मित्तल ने बताया कि माॅक ड्रिल की शुरुआत रात 8 बजे दो मिनट तक उच्च और निम्न ध्वनि वाले एयर रेड सायरन से होगी। इसके तुरंत बाद, जिला प्रशासनिक परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पूर्ण ब्लैकआउट किया जाएगा।
यह मॉक ड्रिल लगभग 15 मिनट तक चलेगी, जिसमें ब्लैकआउट प्रबंधन, लोगों की सुरक्षित निकासी, सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना, सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन, चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना तथा घायलों की देखभाल जैसी आपातकालीन प्रक्रियाओं का अभ्यास किया जाएगा।
ड्रिल के समापन पर दो मिनट तक एक समान ध्वनि वाला सायरन बजाया जाएगा, जो अभ्यास समाप्त होने का संकेत होगा। उपायुक्त ने क्षेत्र के निवासियों से अपील की है कि वे इस दौरान घबराएं नहीं, क्योंकि यह केवल एक अभ्यास है।
लोगों से अपील की गई है कि वे गैर जरूरी लाइटें बंद रखें और प्रशासन का पूरा सहयोग करें। हालांकि अस्पताल, अग्निशमन सेवा और अन्य जरूरी सेवाएं इस दौरान सामान्य रूप से चलती रहेंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।