Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ निगम में करोड़ों का घोटाला; अकाउंट अफसर नलिनी मलिक की तलाश, करनाल में छापेमारी

    By Ravi Atwal Edited By: Sohan Lal
    Updated: Mon, 30 Mar 2026 02:18 PM (IST)

    चंडीगढ़ पुलिस करोड़ों रुपये के फर्जी एफडी घोटाले की जांच में जुटी है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की अकाउंट अफसर नलिनी मलिक को पकड़ने के लिए पुलिस ने करनाल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े घोटाले में जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नगर निगम और क्रेस्ट से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच में चंडीगढ़ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सूत्रों से पता चला है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की अकाउंट अफसर नलिनी मलिक को पकड़ने के लिए करनाल में दबिश दी है।

    हालांकि, वह मौके से फरार बताई जा रही है। पुलिस को शक है कि वह किसी रिश्तेदार के घर ठहरी हुई थी। ऐसे में पुलिस की टीम उस घर पर पहुंची और आसपास पूछताछ की।

    यह कार्रवाई आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े घोटाले में की गई है। नगर निगम में 116.84 करोड़ रुपये की फर्जी एफडी और क्रेस्ट में करीब 75.16 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय गड़बड़ी मामले में हुई पूछताछ के बाद छापेमारी की जा रही है।

    वहीं, प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए आरोपितों ने जांच के दौरान कई अहम जानकारियां साझा की हैं। पुलिस के मुताबिक कुछ बड़े अधिकारियों की भूमिका सामने आई है, जिन पर फर्जी कंपनियों और खातों के जरिए सरकारी धन के लेनदेन का आरोप है।