कांग्रेस का बड़ा एक्शन, सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पार्टी से सस्पेंड; 500 करोड़ वाले बयान के बाद हुई कार्रवाई
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता से सस्पेंड कर दिया है। प्रदेश कांग्र ...और पढ़ें
-1765202447513.webp)
नवजोत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला। फाइल फोटो
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी की सदस्यता से उन्हें सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई से सियासी माहौल गरमा गया है।
— Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) December 8, 2025
बता दें कि नवजोत कौर सिद्धू ने मुख्यमंत्री पद के लिए 500 करोड़ रुपए का सूटकेस देने का बयान दिया था। नवजोत कौर का यह बयान हाईकमान के पास पहुंचा था। जिसके बाद पंजाब कांग्रेस ने यह एक्शन लिया है। नवजोत कौर के बयान पर कांग्रेस के कई नेताओं ने पलटवार भी किया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने उन्हें अच्छे डॉक्टर से इलाज कराने की नसीहत दी है।
नवजोत कौर ने शनिवार को कहा था कि कांग्रेस में 500 करोड़ रुपये की अटैची देने पर ही किसी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जाता है। उनके इस बयान पर पार्टी के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एक्शन लिया है।
उन्होंने नवजोत कौर से आरोपों को भी सिरे से खारिज करते हुए कहा कि न किसी ने 500 करोड़ रुपये दिए और न ही ऐसी कोई बात है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व प्रधान रहे और मौजूदा समय में भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरा बनने के कई पैमाने हैं।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।