Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे: 40 लाख की लूट के आरोपितों ने चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में दोनों हुए घायल

    By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Thu, 01 Jun 2023 02:45 PM (IST)

    Mohali एंटी गुंडा स्टाफ ने लूट के आरोपित दो बदमाशो को पकड़ा है। आरोपितों ने पिछले दिनों फतेहगढ़ साहिब से 40 लाख लूटे थे और फरार हो गए थे। पुलिस ने बदमाशो को रोकने के लिए गोलियां चलाई जिसमें उनको गोली लगी और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

    Hero Image
    पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे: 40 लाख की लूट के आरोपितों ने चलाई गोलियां : जागरण

    मोहाली, जागरण संवाददाता: मोहाली में एंटी गुंडा स्टाफ ने लूट के आरोपित दो बदमाशो को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार इन आरोपितों ने पिछले दिनों फतेहगढ़ साहिब से 40 लाख लूटे थे और फरार हो गए थे। बुधवार देर रात सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव झंझेरी के पास पुलिस ने दो बदमाशो को रोकने के लिए गोलियां चलाई। जिससे बदमाशों को गोली लगी और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। गोली लगने से लुटेरे घायल हुए हैं। घायल बदमाशों को सिविल अस्पताल फेज 6 में भर्ती करवाया गया है। एक बदमाश की टांग पर गोली लगी है और दूसरे का पैर में फेक्चर हुआ है।

    अस्पताल के एसएमओ एचएस चीमा ने बताया कि देर रात को पुलिस घायलों को लेकर आई थी। दोनों कि हालत ठीक है। अस्पताल के बाहर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इलाज के बाद पुलिस आरोपितों को हिरासत में लेकर अदालत में पेश करेगी और रिमांड की मांग करेगी। पेट्रोल पंप वालों से 29 मई को 40 लाख छीने थे। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़

    देर रात करीब एक बजे झंझेरी के पास पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान i20 गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कार नहीं रोकी। गैंगस्टरों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाई तो दोनों गैंगस्टर को लग गई, जिसके बाद उन्हें काबू किया गया।