Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीनेट विवाद पर PU में बवाल, उग्र हुए प्रदर्शकारी, बैरिकेडिंग तोड़ी, तलवारें लहराई, चंडीगढ़ पुलिस ने भांजी लाठियां, सड़कों पर लगा जाम

    By Sohan Lal Edited By: Sohan Lal
    Updated: Mon, 10 Nov 2025 12:10 PM (IST)

    पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) में सीनेट विवाद को लेकर प्रदर्शनकारियों ने उग्र रूप धारण कर लिया और बैरिकेडिंग तोड़ दी। स्थिति को संभालने के लिए चंडीगढ़ पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी, जिसके बाद परिसर में तनाव व्याप्त है। पुलिस स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए प्रयासरत है। प्रदर्शनकारियों ने पीजीआई के सामने रोड पर जाम लगा दिया है।

    Hero Image

    पीयू में गेट नंबर पर बैरिकेडिंग को तोड़ते प्रदर्शनकारी।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव की अधिसूचना जारी करने पर अडे़ छात्रों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। किसान-मजदूर संगठनों ने भी छात्रों का साथ दिया। पंजाब से बड़ी संख्या में सगठनों के सदस्य चंडीगढ़ पहुंचे।

    प्रदर्शनकारियों ने गेट नंबर एक तोड़कर पीयू में घुसने का प्रयास किया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए एसएसपी कंवरदीप कौर गेट पर चढ़ गई।

    इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पीजीआई के सामने रोड पर जाम लगा दिया। वहीं, प्रदर्शकारियों को रोकने के लिए की गई बैरिकेडिंग की वजह से मोहाली से चंडीगढ़ आने-जाने वाली सभी सड़कों पर जाम लग रहा है।

    PGIA

    पुलिस ने चंडीगढ़ की सीमाएं सील की हुई थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों को नहीं रोक पाई। सुबह ही प्रदर्शनकारी पीयू के गेटों पर जमा होने लगे थे। इस दौरान पीयू बचाओ के नारे लगे। इसके बाद जब पीयू के अंदर नहीं घुसने दिया गया तो गेट तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तलवारें भी थी। कुछ निहंगों की वेशभूषा में भी शामिल हुए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PU88

    वहीं, पंजाब की तरफ से जत्थेबंदियों का चंडीगढ़ पहुंचना जारी है। पुलिस ने प्रदर्शकारियों को उग्र होते देख बॉर्डर पर सख्ती बढ़ाई। बैरिकेडिंग के साथ-साथ कंटीली तारें भी लगाई। किसान मोर्चा के सदस्यों को बोर्डर पर रोका।

    किसान नेता बलबील सिंह राजेवाल को भी चंडीगढ़ में नहीं जाने दिया गया। ऐसे में मोहाली से चंडीगढ़ की सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग की गई है। इससे सड़कों पर जाम लग रहा है। लोगों को परेशानी हो रही है।