Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीनेट विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सीमाओं को लांघ पंजाब से भी चंडीगढ़ पहुंचे प्रदर्शनकारी, गेट तोड़ PU में घुसने का प्रयास, लहराई तलवारें

    By Sohan Lal Edited By: Sohan Lal
    Updated: Mon, 10 Nov 2025 11:28 AM (IST)

    पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। किसान और मजदूर संगठनों ने भी छात्रों का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों ने पीयू गेट नंबर 1 तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस चंडीगढ़ की सीमाएं सील करने के बावजूद प्रदर्शनकारियों को रोकने में विफल रही। छात्रों ने 'पीयू बचाओ' के नारे लगाए।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव की अधिसूचना जारी करने पर अडे़ छात्रों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। किसान-मजदूर संगठनों ने भी छात्रों का साथ दिया। पंजाब से बड़ी संख्या में सगठनों के सदस्य चंडीगढ़ पहुंचे।

    करीब सवा 11 बजे पीयू गेट नंबर 1 तोड़ने का प्रयास किया। गेट को धक्का देकर अंदर एंट्री भी कर ली थी, लेकिन पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए गेट बंद कर दिया। फिलहाल यूनिवर्सिटी के तीनों गेट बंद है।

    668

    पुलिस ने चंडीगढ़ की सीमाएं सील की हुई थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों को नहीं रोक पाई। सुबह ही प्रदर्शनकारी पीयू के गेटों पर जमा होने लगे थे। इस दौरान पीयू बचाओ के नारे लगे।

    898

    इसके बाद जब पीयू के अंदर नहीं घुसने दिया गया तो गेट तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तलवारें भी थी। कुछ निहंगों की वेशभूषा में भी शामिल हुए। 

    kisan8

    वहीं, पंजाब की तरफ से जत्थेबंदियों का चंडीगढ़ पहुंचना जारी है। किसान मोर्चा के सदस्यों को पुलिस ने मोहाली बोर्डर पर रोका। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-56 की रोड को बंद कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शकारियों को उग्र होते देख बॉर्डर पर सख्ती बढ़ाई। बैरिकेडिंग के साथ-साथ कंटीली तारें भी लगाई।

    9998

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें