Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भ्रष्टाचार मामले में पंजाब का IAS अधिकारी संजय पोपली चंडीगढ़ से गिरफ्तार, सहायक सचिव को जालंधर से पकड़ा

    By Ankesh ThakurEdited By:
    Updated: Tue, 21 Jun 2022 09:50 AM (IST)

    पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के मामले में सीनियर आइएएस अधिकारी संजय पोपली को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो ने आइएएस संयज पोप ...और पढ़ें

    Hero Image
    भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार आइएएस संजय पोपली। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के मामले में 2008 बैच के सीनियर आइएएस अधिकारी संजय पोपली को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने संयज पोपली को उनके चंडीगढ़ के सेक्टर 20 स्थित घर से गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने उनके सहायक सचिव रहे संजीप वत्स को भी गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मोहाली विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन में एफआइआर नंबर-9 भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7, 7ए और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपितों को आज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मोहाली में पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजिलेंस सूत्रों के अनुसार जिस समय आइएएस आफिसर संजय पोपली वाटर एंड सीवरेज बोर्ड के सीईओ थे, तब उनके साथ सहायक सचिव संदीप वत्स ने नवांशहर के एक ठेकेदार से 7.30 करोड़ की पेमेंट की अदायगी करने की एवज में कुल रकम का 7 फीसद हिस्सा मांगा था। जिसके बाद ठेकेदार ने इसकी काल रिकार्ड कर इसे मुख्यमंत्री की एंटी करप्शन हेल्पलाइन में भेज दिया। मामला सही साबित होने के बाद विजिलेंस ने संयज पोपली को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। वहीं उनके साथी आरोपित संजीव वत्स को जालंधर से गिरफ्तार किया गया।