Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: चार IAS अफसरों को केंद्र में डेपुटेशन पर जाने की मिली NOC, लिस्ट में शामिल ये नाम

    Updated: Sat, 06 Dec 2025 01:59 PM (IST)

    पंजाब सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए एनओसी दे दी है, जिनमें तेजवीर सिंह, दिलीप कुमार, सिबिन सी और वरुण रूजम ...और पढ़ें

    Hero Image

    चार IAS अफसरों को केंद्र में डेपुटेशन पर जाने की मिली NOC (File Photo)


    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने केंद्र में डेप्युटेशन पर जाने के इच्छुक चार आइएएस अधिकारियों को एनओसी प्रदान कर दिया है। इससे उनकी नई नियुक्तियां केंद्र सरकार में सुनिश्चित हो गई हैं। इन चार अधिकारियों में तेजवीर सिंह (1994 बैच), दिलीप कुमार (1995), सिबिन सी (2005) और वरुण रूजम (2004) शामिल हैं। यदि इनकी नियुक्ति केंद्र सरकार में होती है, तो पंजाब से डेपुटेशन पर जाने वाले अधिकारियों की संख्या दो दर्जन तक पहुंच जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्तमान में बीस अधिकारी केंद्रीय डेपुटेशन पर हैं। हाल ही में श्रुति सिंह (2004 बैच) सूचना और प्रसारण विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में केंद्र में जा चुकी हैं। हालांकि, तेजवीर सिंह, दिलीप कुमार, सिबिन सी और वरुण रूजम को अभी तक कोई पोस्टिंग नहीं मिली है।

    इसके अलावा, कई अन्य अधिकारी भी केंद्र में जाने के इच्छुक हैं, जिनमें नीलकंठ एस अवध (1999), अलकनंदा दयाल (2000) और विजय एन ज़ादे (2002) शामिल हैं, लेकिन सरकार ने इन अधिकारियों को एनओसी देने से मना कर दिया है। सोनाली गिरि को भी एनओसी नहीं दिया गया है।