PSEB 10th Result 2026 घोषित, बेटियों का दबदबा कायम; फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने पंजाब में किया टॉप
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 94.52 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। फरीदकोट की हरलीन शर्मा प्रदेश में प्रथम रहीं। लड़कियों ने लड़कों से बे ...और पढ़ें
ज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं कक्षा की मार्च 2026 नियमित परीक्षा के परिणाम में इस बार भी बेटियों का दबदबा देखने को मिला। पूरे प्रदेश में 94.52 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल बन गया। स्कूलों में मिठाइयां बांटी गईं और सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस बार पूरे पंजाब में प्रथम स्थान फरीदकोट जिले की छात्रा हरलीन शर्मा ने प्राप्त किया। हरलीन ने 650 में से 646 अंक हासिल कर 99.38 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वह सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भोगो की छात्रा हैं। परिणाम सूची में जारी तस्वीर और विवरण के अनुसार हरलीन के शानदार प्रदर्शन ने परिवार और स्कूल का नाम पूरे पंजाब में रोशन कर दिया है।
दूसरे स्थान पर रूपनगर जिले के मणिमहेश शर्मा रहे। उन्होंने 650 में से 645 अंक हासिल किए। मनीष ग्रीनफील्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चमेली बसी के विद्यार्थी हैं। वहीं तीसरे स्थान पर होशियारपुर जिले की रिया रानी रहीं। उन्होंने भी 650 में से 645 अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिया श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं।
यह भी पढ़ें- PSEB 10th Topper List 2026: पंजाब बोर्ड 10th रिजल्ट एवं टॉपर्स लिस्ट जारी, हरलीन शर्मा ने किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट

ये AI जनरेटेड इमेज है।
2.69 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी
इस वर्ष कुल 2 लाख 69 हजार 505 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2 लाख 54 हजार 744 विद्यार्थी सफल रहे। लड़कियों का परिणाम 95.96 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि लड़कों का परिणाम 93.23 प्रतिशत रहा। ट्रांसजेंडर वर्ग के सभी छह विद्यार्थी सफल रहे और उनका परिणाम शत प्रतिशत दर्ज किया गया।
खबरें और भी
जिला स्तर पर अमृतसर ने पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल किया। अमृतसर का परिणाम 98.41 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसके बाद फिरोजपुर 98.39 प्रतिशत और पठानकोट 97.99 प्रतिशत के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं लुधियाना जिला सबसे पीछे रहा, जहां परिणाम 89.20 प्रतिशत दर्ज किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों का परेणाम रहा बेहतर
ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने शहरी क्षेत्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। ग्रामीण क्षेत्र का परिणाम 95.35 प्रतिशत रहा, जबकि शहरी क्षेत्रों का परिणाम 92.98 प्रतिशत दर्ज किया गया। गैर सरकारी विद्यालयों का परिणाम 95.97 प्रतिशत के साथ सबसे अच्छा रहा।
विषयवार परिणाम भी उत्साहजनक रहा। पंजाबी, हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में 98 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी सफल रहे। कंप्यूटर विज्ञान सहित कई व्यावसायिक विषयों का परिणाम लगभग शत प्रतिशत रहा।
मेरिट सूची में कुल 272 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया, जिनमें 220 लड़कियां और 52 लड़के शामिल हैं। इससे एक बार फिर साबित हुआ कि बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।
मैरिट लिस्ट देंखें-












कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।