वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने राजा वड़िंग पर बोला हमला, कांग्रेस पर जातिवाद फैलाने का लगाया आरोप
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर तरनतारन उपचुनाव में जातिवाद फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दलितों और गरीबों के प्रति अपमानजनक मानसिकता है। चीमा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के बारे में वड़िंग की टिप्पणी की निंदा की और कांग्रेस से वड़िंग के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब में जातिवाद के लिए कोई जगह नहीं है।
-1762235219594.webp)
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर हमला बोला है।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर तीखा हमला बोला है। चीमा ने वड़िंग पर तरनतारन उपचुनाव में 'जातिवाद का जहर' फैलाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता दलित और गरीब वर्ग के प्रति अपमानजनक है, जो उनकी बयानबाजी से साफ झलकती है।
कबीली गौर है कि तरन तारन विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रधान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री औलाद दलित नेता बूटा सिंह के बारे में रंगभेद संबंधी बयान दिया था जिसको लेकर उन्होंने माफी भी बाद में मांग ली। चीमा ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री स्व. बूटा सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि इस महान शख्सियत ने उच्च शिक्षा प्राप्त की, पत्रकारिता में योगदान दिया और शिक्षक के रूप में भी सेवा की।
लेकिन, कांग्रेस ने उनकी जाति के आधार पर उनका अपमान किया। चीमा ने आरोप लगाया कि वड़िंग का जहरीला बयान पंजाब में जातिवाद को बढ़ावा दे रहा है, जो गुरु साहिबान के समानता के संदेश के खिलाफ है। वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब में जातिवाद के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी गई है, लेकिन कांग्रेस की मानसिकता दलित विरोधी है।
उन्होंने कांग्रेस नेताओं सुनील जाखड़ और प्रताप सिंह बाजवा के पुराने बयानों का जिक्र किया। चीमा ने पूछा कि क्या कांग्रेस अपने 'सिरफिरे' नेता के खिलाफ कार्रवाई करेगी और उसे पार्टी से निकालेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब में ऐसी मानसिकता के लिए कोई जगह नहीं है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।