Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पंजाब की मंडियों में रेकॉर्ड तोड़ धान खरीद, किसानों को 7 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान

    Updated: Sun, 19 Oct 2025 11:44 AM (IST)

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धान खरीद प्रक्रिया को सुचारू रखने के निर्देश दिए। मंडियों में 38.65 लाख मीट्रिक टन धान की आमद हुई, जिसमें से 37.20 लाख मीट्रिक टन खरीदा गया। किसानों को 7,472.20 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। पंजाब राष्ट्रीय अनाज भंडार में 175 लाख मीट्रिक टन धान का योगदान देगा। सरकार ने 1,822 खरीद केंद्र अधिसूचित किए हैं और खरीद प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है।

    Hero Image

    धान खरीद की किसानों को अब तक 7,472 करोड रुपये की हुई अदायगी: CM मान (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों राज्य में चल रही धान खरीद प्रक्रिया को सुचारू और निर्बाध ढंग से होने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि शुक्रवार तक राज्य की मंडियों में 38.65 लाख मीट्रिक टन धान की आमद दर्ज की गई, जिसमें से 37.20 लाख मीट्रिक टन धान पहले ही खरीदा जा चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खरीद के 72 घंटे के भीतर उठान सुनिश्चित करने संबंधी राज्य सरकार के मानकों का पालन करते हुए 100 प्रतिशत लिफ्टिंग हो चुकी है। किसानों को खरीदे गए अनाज के लिए कुल 7,472.20 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आई बाढ़ से भारी तबाही के बावजूद पंजाब अब भी राष्ट्रीय अनाज भंडार में 175 लाख मीट्रिक टन धान का योगदान देने की स्थिति में है।

    निर्बाध और कुशल खरीद प्रबंधों की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पंजाब के किसानों की मेहनत और लगन से उपजा एक-एक दाना खरीदा जाए। मान ने बताया कि सरकार ने खरीफ विपणन सीजन 2025-26 के दौरान धान की खरीद के लिए 1,822 नियमित खरीद केंद्र अधिसूचित किए हैं। ये सभी अधिसूचित मंडियां खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, की ओर से आवंटित की गई हैं।

    धान के एक-एक दाने की खरीद के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं पूरी खरीद प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।