Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ से एचसीएस डाॅ.रिचा राठी रिलीव, ज्वाइंट कमिश्नर सिहाग ने भी हरियाणा वापसी की इच्छा जाहिर की

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 02:12 PM (IST)

    चंडीगढ़ प्रशासन से एचसीएस अधिकारी डॉ. रिचा राठी की हरियाणा वापसी हो गई है जिन्हें छह महीने पहले ही डेपुटेशन पर नियुक्त किया गया था। उनकी जगह नए अधिकारी की नियुक्ति पर अभी फैसला होना बाकी है। नगर निगम में ज्वाइंट कमिश्नर सुमित सिहाग ने भी हरियाणा वापसी के लिए पत्र लिखा है। डॉ. रिचा ने कुछ महीने पहले ही हरियाणा वापस जाने की इच्छा जताई थी।

    Hero Image
    डाॅ. रिचा ने यूटी प्रशासन को कुछ महीने पहले ही हरियाणा वापसी के लिए लिखा था।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। यूटी प्रशासन से एचसीएस अधिकारी की सोमवार को हरियाणा वापसी हो गई है। करीब छह महीने पहले ही डेपुटेशन पर ज्वाइन करने वाली एचसीएस अधिकारी डाॅ.रिचा राठी को चंडीगढ़ प्रशासन ने रिलीव कर दिया है। 

    अभी डाॅ.रिचा की जगह किसी नए एचसीएस अधिकारी की नियुक्ति को लेकर प्रशासक ने तीन अधिकारियों के पैनल में से चयन नहीं किया है। अगले हफ्ते तक इस पर फैसला हो सकता है। हरियाणा से एचसीएस इंद्रजीत, भूपेंद्र और कमलप्रीत कौर तीन अधिकारियों के नाम का पैनल आया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उधर नगर निगम में ज्वाइंट कमिश्नर एचसीएस अधिकारी सुमित सिहाग ने भी पिछले हफ्ते हरियाणा वापसी को लेकर चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिख दिया है। यूटी प्रशासन जल्द ही सिहाग की जगह भी नए एचसीएस पैनल के लिए हरियाणा को पत्र लिखेगा।

    डाॅ. रिचा ने यूटी प्रशासन को कुछ महीने पहले ही हरियाणा वापसी के लिए लिखा था। इस समय डाॅ.रिचा तीन महीने की छुट्टी पर चल रही थी। यूटी चीफ सेक्रेटरी राजीव वर्मा की ओर से इन्हें रिलीव करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अभी तक चंडीगढ़ प्रशासन में डेपुटेशन पर आए चार से पांच हरियाणा के अधिकारी कार्यकाल पूरा होने से पहले ही वापसी कर चुके हैं।

    बेहतर पोस्टिंग और विभाग ऑन में अनदेखी के कारण हरियाणा से अब अधिकारी चंडीगढ़ प्रशासन में डेपुटेशन पर नहीं आना चाहते। इस समय यूटी प्रशासन में केंद्र सरकार से आने वाले अधिकारियों का ही चंडीगढ़ प्रशासन में दबदबा है।

    उधर यूटी प्रशासन में भी इसी महीने के अंत में आईएएस अजय चगती रिटायर होने जा रहे हैं। ऐसे में अगले महीने फिर से प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी रहेगी। कुछ आईएएस अधिकारियों के भी विभागों में फेरबदल होना तय माना जा रहा है।