Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालात कैसे भी हों, घर आए का सत्कार करना नहीं भूलती सिख कौम, बाढ़ में सककुछ खोकर भी दिखाई यही भावना

    By Sohan Lal Edited By: Sohan Lal
    Updated: Thu, 04 Sep 2025 02:36 PM (IST)

    पंजाब की भावना को दर्शाते हुए मंत्री हरभजन सिंह ने एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में बाढ़ प्रभावित परिवार राहत सामग्री देने आए स्वयंसेवकों को चाय पिला रहे हैं भले ही उन्होंने सब कुछ खो दिया हो। हरभजन ने इसे पंजाब की भावना बताया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

    Hero Image
    जैसे ही स्वयंसेवक राहत सामग्री लेकर पहुंचे तो सबसे पहले बाढ़ पीड़ित उनके लिए चाय लेकर लाए।

     जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। समय और हालात कैसे भी हों, लेकिन घर आए का सत्कार करना सिख कौम कभी नहीं भूलती। पंजाब और पंजाबियत की इस भावना से जुड़ा एक वीडियो वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी एवं मंत्री हरभजन सिंह ने एक्स हैंडल पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरभजन ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'जब स्वयंसेवक राहत सामग्री देने गए तो बाढ़ प्रभावित परिवार ने लगभग सब कुछ खोने के बावजूद चाय बनाई और बदले में स्वयंसेवकों को पिलाई। यही पंजाब की भावना है। वाहेगुरु दे बंदे।' सिर्फ हरभजन सिंह ही नहीं, पंजाब से जुड़े कई अन्य क्रिकेटरों ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए दुख प्रकट किया है।

    तेजी से वायरल हो रहा वीडियो और फोटो

    भारी बारिश और नदियों के उफान के कारण है पंजाब के कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। स्वयंसेवक संगठन बाढ़ पीड़ितों के लिए जरूरी खाने पीने का सामान और राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। जैसे ही एक इलाके में स्वयंसेवक राहत सामग्री लेकर पहुंचे तो सबसे पहले बाढ़ पीड़ित उनके लिए चाय लेकर लाए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner