Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    योगी आदित्यनाथ ने पंजाब को भेजा एक हजार क्विंटल गेहूं का बीज, बाढ़ प्रभावित किसानों में होगा वितरित 

    Updated: Tue, 21 Oct 2025 08:22 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए 1000 क्विंटल गेहूं के बीज भेजे हैं। भाजपा के अश्वनी शर्मा ने इसे मानवीय पहल बताते हुए योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। यह बीज बीबी-327 किस्म का है, जो रोग प्रतिरोधी और उच्च उपज देने वाला है। 

    Hero Image

    योगी आदित्यनाथ ने पंजाब को भेजा एक हजार क्विंटल गेहूं का बीज। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए 1000 क्विंटल बीज से भरे ट्रकों को पंजाब के लिए रवाना किया। भाजपा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मानवीय पहल की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह बीज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों में मुफ्त वितरित किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजा गया 1,000 क्विंटल गेहूं बीज बीबी-327 किस्म का है। यह रोग-प्रतिरोधी, बायो-फोर्टिफाइड और पौष्टिक किस्म है, जो केवल 155 दिन में तैयार हो जाती है और लगभग 80 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज देने में सक्षम है।

    उन्होंने कहा कि यह बीज पंजाब के किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान पंजाब के कृषि मंत्री ने बाढ़ से हुए नुकसान और बीज की कमी के बारे में जानकारी दी थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने तुरंत यह निर्णय लिया।

    यह कदम न केवल किसानों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता को दर्शाता है, बल्कि राज्यों के बीच मानवता और सहयोग की शानदार मिसाल भी पेश करता है, जहां सीमाओं से परे जाकर किसानों के दुख को साझा किया गया।

    अश्विनी शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यह बीज भेजकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद केंद्र सरकार की हरसंभव सहायता के वादे को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

    यह स्पष्ट करता है कि भाजपा पंजाब के हर आपदा प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है, चाहे वह राहत सामग्री हो, आर्थिक सहायता हो या पुनर्वास का प्रयास। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर किसानों को सशक्त, आत्मनिर्भर और खुशहाल बनाएंगे।