Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवती की बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर बनाए शारीरिक संबंध; तीन नामजद

    Updated: Sun, 24 Aug 2025 01:17 PM (IST)

    फरीदकोट में साइबर क्राइम पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिन पर एक लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।

    Hero Image
    अश्लील वीडियो बना कर लड़की को ब्लैकमेल करके बनाए संबंध। सांकेतिक फोटो

    जागरण संवाददाता, फरीदकोट। स्थानीय साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा एक लड़की की अश्लील वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करके उसे उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को नामजद किया है।

    फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।  इस संबंध में पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार तीन व्यक्तियों द्वारा उसकी लड़की की अश्लील वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है।

    उनके द्वारा इस वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करके उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इस संबंध में इंस्पेक्टर गुरांदित्ता सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर उनके द्वारा कार्रवाई करते हुए बरनाला निवासी आरोपित सुखमनदीप सिंह तथा जिला फरीदकोट निवासी अर्शदीप सिंह व हरमन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें