Punjab Weather: पंजाब में तापमान गिरने की संभावना, बारिश को लेकर क्या बोला मौसम विभाग?
पंजाब में अब तापमान गिरने की संभावना है क्योंकि आसमान साफ होगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह बारिश के आसार नहीं हैं, जिससे प्रदूषण से राहत मिलने की ...और पढ़ें

पंजाब में अब तापमान गिरने की संभावना है क्योंकि आसमान साफ होगा (फाइल फोटो)
अनुज शर्मा, अमृतसर। पंजाब में बीते कुछ दिनों से बढ़ रहा पारा अब दोबारा से गिरने लगेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राज्य के ऊपर से गुजर रहे बादलों के कारण हीट लॉक की स्थिति बनी, जिसके चलते तापमान बढ़ रहा था।
लेकिन अब जब आसमान साफ होगा तो तापमान में फिर से गिरावट दर्ज होगी। मौसम विभाग के अनुसार पूरा सप्ताह अभी बारिश के आसार नहीं है, जिसके चलते प्रदूषण से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है।
बीते दिन की बात करें तो राज्य में अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिली। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अन्य सभी जिलों में पारा 22 डिग्री से 27 डिग्री के बीच रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 4 से 9 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।
बीते दिनों अमृतसर में दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री, लुधियाना में 24.2 डिग्री, पटियाला में 24.6 डिग्री, पठानकोट में 23.4 डिग्री और बठिंडा में 25 डिग्री दर्ज किया गया।
11 दिसंबर तक राज्य में बारिश नहीं, ठंड का असर और बढ़ेगा
पंजाब में अगले एक हफ्ते के दौरान कहीं भी महत्वपूर्ण बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह अवधि पूरी तरह शुष्क बीतेगी, लेकिन दिन और रात दोनों समय ठंड का एहसास बढ़ेगा।
दिन का तापमान
–राज्य के उत्तरी और पूर्वी जिलों में दिन का तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
–राज्य के अन्य हिस्सों में 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने की संभावना है।
–इस पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर थोड़ा कम दर्ज किया जा सकता है, जिससे हल्की ठंडक दिन में भी महसूस होगी।
रात का तापमान
–राज्य के अधिकांश जिलों में रात का तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
–मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान इस सप्ताह सामान्य से कम रहेगा।
–खासकर उत्तर और दक्षिण के कुछ हिस्सों में रातें काफी ज्यादा ठंडी होने की आशंका है, जहां तापमान सामान्य से काफी नीचे जा सकता है।
प्रदूषण से निपटने के लिए बारिश का इंतजार
मौसम विभाग साफ कर चुका है कि पैदा हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब पर नहीं हो रहा है। जिसके चलते अभी एक सप्ताह बारिश के आसार नहीं है। तब तक लोगों को प्रदूषण परेशान करता रहेगा।
प्रदूषण बोर्ड की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार अमृतसर में रविवार एकर क्वालिटी इंडेक्स 124, बठिंडा में 78, जालंधर में 146, खन्ना 189, लुधियाना में 120, मंडी गोबिंदगढ़ में 281 और पटियाला में 131 रहा।
जानें आज कैसा रहेगा मौसम
अमृतसर –आसमान साफ रहेगा। तापमान 6 से 21 डिग्री के बीच रहने की संभावना।
जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान 6 से 21 डिग्री के बीच रहने की संभावना।
लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान 8 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना।
पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान 8 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना।
मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान 9 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।