Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फाजिल्का में पेड़ से लटकता मिला तीन बच्चों के पिता का शव, हत्या की आशंका

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 01:02 PM (IST)

    अबोहर के गांव शेरगढ़ में एक व्यक्ति का शव श्मशान भूमि में पेड़ से लटका मिला। मृतक अशोक कुमार के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है क्योंकि अशोक को शराब पीने के दौरान दोस्तों के साथ मारपीट की खबर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Hero Image
    पेड़ से लटकता मिला तीन बच्चों के पिता का शव।

    संवाद सहयोगी, अबोहर (फाजिल्का)। गांव शेरगढ़ में रहने वाले एक व्यक्ति का शव गांव की श्मशान भूमि में पेड़ से लटका मिला। मृतक के स्वजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखा जांच शुरू कर दी है। मृतक तीन बच्चों का पिता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार मृतक अशोक कुमार (35) पुत्र हजारी राम मजदूरी करता था। मृतक के पिता हजारी राम के अनुसार सोमवार रात वह अपने तीन चार साथियों सहित गांव के ही ठेके पर शराब पीने गया था।

    आरोप के अनुसार उसके दोस्तों ने उसके साथ किसी बात को लेकर मारपीट की, जिसके बाद वह घर आया और इसकी जानकारी उन्हें को दी, जिस पर उन्होंने उसके इलाज के लिए गांव के डॉक्टर को बुलाया, जब तक गांव का डॉक्टर घर आया।

    इससे पहले ही अशोक घर वालों को बिना बताए कहीं चला गया, जिसके बाद उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया तो रात करीब 10 बजे उसका शव श्मशान भूमि में एक पेड़ पर लटका मिला।

    उन्होंने संदेह जताया कि हो सकता है उसको पीटने वाले उसके दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर उसको पेड़ से लटका दिया हो। थाना खुईयां सरवर पुलिस के प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा व स्वजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

    comedy show banner
    comedy show banner