Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पकी पकाई फसल पर फिरा पानी, पंजाब के कई जिलों में बारिश शुरू; काले बादलों ने बढ़ाई किसानों की टेंशन

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 04:20 PM (IST)

    फाजिल्का और मुक्तसर सहित पंजाब के कई जिलों में मंगलवार दोपहर अचानक तेज बारिश और हवाएं चलीं। सुबह धूप खिली थी, लेकिन दोपहर में मौसम बदल गया। यह बेमौसम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कैप्शन: फोटो जैमिनी एआई द्वारा बनाई गई है


    जागरण संवाददाता, फाजिल्का। पंजाब के फाजिल्का और मुक्तसर सहित कई जिलों में मंगलवार सुबह से तेज धूप खिली हुई थी। मौसम सामान्य और साफ़ दिखाई दे रहा था, लेकिन दोपहर 2 बजे के करीब अचानक आसमान में बादल घिर आए। देखते ही देखते 3 बजे तेज बारिश शुरू हो गई, जो पिछले आधे घंटे से लगातार जारी है। इस बेमौसम बारिश ने जहां घरों में मौजूद लोगों को कुछ राहत जरूर दी है, वहीं खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल के लिए यह बारिश किसी खतरे से कम नहीं मानी जा रही।

    फाजिल्का और आसपास के गांवों में इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह पक चुकी है और कई किसानों ने कटाई की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। ऐसे में अचानक आई तेज हवाओं के साथ बारिश ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है।

    खेतों में खड़ी फसल पर तेज हवा पड़ने से फसल के झुकने का खतरा बढ़ गया है, जिससे दाने की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित हो सकते हैं। किसानों का कहना है कि अगर बारिश लंबे समय तक जारी रही तो कटाई में देरी के साथ-साथ नुकसान की आशंका भी बढ़ जाएगी।

    किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल इस समय बहुत संवेदनशील स्थिति में होती है, और तेज हवाएं व बारिश दोनों ही फसल को नुकसान पहुंचा सकती हैं। वहीं स्थानीय लोग मानते हैं कि सुबह के मौसम को देखकर ऐसा लग रहा था कि दिन साफ़ और गर्म रहेगा, लेकिन मौसम के अचानक बदलने से सभी अचंभित हो गए।