बटाला: देहड़ गांव में घर में घुसकर जानलेवा हमला, चार राउंड फायरिंग
बटाला के गांव देहड़ में एक व्यक्ति के घर में घुसकर कुछ लोगों ने उसे मारने की नीयत से चार राउंड गोली चलाई। लखविन्द्र सिंह नामक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि निशान सिंह, जोबनप्रीत सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

एक व्यक्ति के घर में घुसकर कुछ लोगों ने उसे मारने की नीयत से चार राउंड गोली चलाई (प्रतीकात्मक फोटो)
संवाद सहयोगी, बटाला। थाना कोटली सूूरत मल्ली के अधिकार क्षेत्र गांव देहड़ में मंगलवार सांय कुछ व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसपर मार देने की नीयत से चार राऊंड गोली चलाने के आरोप में दो व्यक्तियों सहित एक अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है, जबकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
जानकारी देते हुए एसआई निशान सिंह ने बताया कि लखविन्द्र सिंह पुत्र दलीप सिंह वासी देहड़ ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि 21 अक्टूबर की सांय करीब पाँच सवा पाँच बजे निशान सिंह पुत्र निर्मल सिंह वासी नबी नगर, जोबनप्रीत सिंह पुत्र मंजीत सिंह वासी फत्तू पुर तथा एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस गए।
उसे जान से मार देने की नीयत से पिस्टल से सीधे उसपर चार गोलियां दागी मगर वह बच गया और उक्त व्यक्ति भाग गए। इस संबंध में थाना कोटली सूरत मल्ली की पुलिस ने तीनों व्यक्तियों पर मामला दर्ज करके जाँच शुरु कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।