Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेयर सुखदीप सिंह तेजा को बताई ग्रीन सिटी की समस्याएं

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 23 Apr 2021 04:41 PM (IST)

    नव नियुक्त मेयर सुखदीप सिंह तेजा का स्वागत करने के लिए ग्रीन सिटी के निवासियों का एक शिष्टमंडल उनके निवास स्थान पर पहुंचा।

    Hero Image
    मेयर सुखदीप सिंह तेजा को बताई ग्रीन सिटी की समस्याएं

    संवाद सहयोगी, बटाला : नव नियुक्त मेयर सुखदीप सिंह तेजा का स्वागत करने के लिए ग्रीन सिटी के निवासियों का एक शिष्टमंडल उनके निवास स्थान पर पहुंचा। शिष्टमंडल में प्रिसिपल हरभजन सिंह सेखों, प्रोफेसर ध्यान सिंह, डाक्टर परमजीत सिंह कलसी नेशनल अवार्डी ने शहर के पहले मेयर का ग्रीन सिटी कालोनी की ओर से फूलों का गुलदस्ता और किरपान देकर स्वागत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान ग्रीन सिटी के निवासी प्रिसिपल हरभजन सिंह सेखों, प्रोफेसर ध्यान सिंह, डाक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि ग्रीन सिटी कालोनी के निवासी हमेशा ही मेयर सुखदीप सिंह तेजा को हर प्रकार का सहयोग करेंगे। मेयर के सहयोग से ही शहर का विकास किया जाएगा। मेयर सुखदीप तेजा ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि ग्रीन सिटी कालोनी के सभी लोग शहर के विकास में अपना योगदान देंगे। समूह कालोनी निवासियों ने सुखदीप सिंह तेजा को कालोनी में आ रही समस्या जैसे की बिजली की गंभीर समस्या, सड़कों की समस्या लाइट की समस्या को लेकर विचार-चर्चा की गई। इस मौके पर एमसी जर्मनजीत सिंह, गुरप्रताप सिंह काहलों एक्स डायरेक्टर कोआपरेटिव सोसायटी, रतन सिंह, जगरूप सिंह, मैनेजर सुखबीर सिंह, अवतार सिंह बाजवा, कुलजीत सिंह, कुलविदर, मनदीप सिंह, मनदीप सिंह, कुलविदर सिंह फौजी, भगवंत सिंह, थानेदार सुखबीर सिंह, सोनू, साहब, हरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, मनवीर सिंह, अमनदीप घुमन, मास्टर हरपाल सिंह, तरलोक सिंह काहलों आदि उपस्थित थे।