Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के बटाला में मामूली विवाद में फायरिंग, तीन घायल

    Updated: Mon, 03 Nov 2025 03:35 PM (IST)

    बटाला में मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग की घटना हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वारिंदर सिंह नामक व्यक्ति ने बताया कि संपत्ति विवाद पर बातचीत के दौरान हरप्रीत सिंह और लवप्रीत सिंह ने नशे में उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद फायरिंग हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image

    मामूली कहासुनी में की फायरिंग, तीन जख्मी।

    संवाद सहयोगी, बटाला। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां की पुलिस ने मामूली विवाद में फायरिंग कर तीन लोगों को जख्मी करने के आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तार नहीं हो पाई है। वरिंदर सिंह निवासी पारोवाल ने बताया कि वह अपने साझेदार गुरविंदर सिंह के साथ प्रापर्टी के मुद्दे पर विचार-विमर्श करने के लिए आया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह खाना खाने के बाद मजीठा रोड पर टहल रहे थे। इस दौरान हरप्रीत सिंह और उसके भाई लवप्रीत सिंह ने नशे की हालत में उसके साथ मारपीट की। गुरविंदर सिंह ने उसे आरोपितों से छुड़वाया। उसने यह बात भाई जतिंदर सिंह को फोन पर बताई। इसके बाद जतिंदर सिंह और मनजिंदर सिंह मौके पर पहुंच गए।

    रात करीब साढ़े बजे आरोपित लवप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह अपने पांच छह साथियों के साथ आए और फायरिंग करना शुरू कर दिया। हमले में पलविंदर सिंह, जतिंदर सिंह और मनजिंदर सिंह जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने हरप्रीत सिंह और लवप्रीत सिंह निवासी वार्ड नंबर चार फतेहगढ़ चूड़ियां और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।