बटाला में दिवाली की रात छत पर खड़ी महिला को लगी गोली, अज्ञात शूटर के खिलाफ केस दर्ज
बटाला में एक महिला छत पर खड़ी थी तभी उसे पेट में गोली लगी। दिवाली की रात पटाखे फोड़ते समय यह घटना हुई। महिला को अमृतसर रेफर किया गया जहाँ ऑपरेशन करके गोली निकाली गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लापरवाही से गोली चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

छत पर खड़ी महिला को गोली लगने के मामले में अज्ञात पर केस (प्रतीकात्मक फोटो)
संवाद सहयोगी, बटाला। थाना सिविल लाइन के अधिकार क्षेत्र गौंसपुरा के एक घर की छत पर खड़ी एक महिला को पेट में एक दम चुभन महसूस हुई और जब परिजनों को बताया और देखा तो पेट से खून बह रहा था, घायल महिला को सिविल अस्पताल बटाला ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मरहम पट्टी करके उसे अमृतसर रेफर कर दिया और अमृतसर में आप्रेशन दौरान उक्त महिला के पेट से गोली का सिक्का निकाला गया है।
इससे लगता है कि किसी लापरवाही से गोली चला दी जो छत पर खड़ी उक्त महिला को लग गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर लापरवाही से गोली चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
एएसआइ सुखराज सिंह ने बताया कि अमृतपाल पुत्र सरदारी लाल वासी गौंसपुरा ने अपने बयानों में कहा कि 20 अक्टूबर को उसकी सास बिमला देवी पत्नी अमरजीत वासी वार्ड नंबर 8 डेरा बाबा नानक उन्हें मिलने आई थी कि 21 अक्टूबर को दीवाली की रात हम सब परिवार वाले और हमारी सासू मां हम सभी घर की छत पर चले गए और पटाखे फोड़ रहे थे कि उसकी सासू मां ने कहा कि ऐसे लगा है जैसे कोई नुकीली वस्तु उसके पेट में लगी है।
उन्होंने कहा कि ऐसे लगता है किसी ने लापरवाही से गोली चलाई हो जो उनको पेट में लग गई। थाना सिविल लाइन की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर लापरवाही से गोली चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।