Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होशियारपुर में ब्यास नदी में डूबने से शख्स की मौत, प्रशासन पर देरी का लगा आरोप

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 11:02 PM (IST)

    टांडा उड़मुड़ के सलेमपुर मंड क्षेत्र में ब्यास दरिया की बाढ़ में डूबने से जलालपुर के जैला नामक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वह बाढ़ में फंसे लोगों की मदद कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के देरी से पहुंचने पर विरोध जताया और सरकार से मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।

    Hero Image
    सलेमपुर मंड क्षेत्र में ब्यास की बाढ़ में डूबने से व्यक्ति की मौत।

    संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)। सलेमपुर मंड क्षेत्र में ब्यास दरिया की बाढ़ में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जलालपुर निवासी जैला पुत्र प्यारा लाल अपने दो साथियों के साथ बाढ़ में फंसे कुछ लोगों की मदद करने के लिए पानी में उतरा था, तभी जैला पानी के तेज बहाव में डूब गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसके परिजनों ने स्थानीय निवासियों की मदद से जैला की तलाश की, लेकिन समय पर प्रशासन की तरफ से मदद न मिलने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। दोपहर करीब तीन बजे उसका शव पानी से बाहर निकाला गया।

    मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध जताया कि प्रशासन को समय पर सूचित करने के बावजूद प्रशासन की टीम कई घंटों बाद मौके पर पहुंची। उन्होंने मृतक के परिवार के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है।