होशियारपुर: बेटे की चाह में बहू को प्रताड़ित कर रहे थे ससुराल वाले, तंग होकर दो बेटियों की माँ ने दे दी जान
होशियारपुर के मुकेरियां में ससुरालियों द्वारा बेटे की चाह में प्रताड़ित किए जाने से तंग आकर एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मृतका कुलदीप कौर ने दो बेटियों को जन्म दिया था जिसके बाद ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

संवाद सहयोगी, होशियारपुर। बेटे की लालसा रखने वाले ससुरालियों ने शादी के बाद विवाहिता द्वारा दो बेटियों को जन्म के बाद इतना परेशान किया कि उसने आत्महत्या कर ली। मामला मुकेरियां का है। मृतका की पहचान कुलदीप कौर पुत्री भाग सिंह पत्नी गुरजिंदर सिंह निवासी मुकेरियां के रूप में हुई है।
पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं पर मामला दर्ज किया है, जिनकी पहचान जसवीर कौर पत्नी पलविंदर सिंह निवासी सहालिया (हाजीपुर), राजविंदर कौर पत्नी हरदीप सिंह निवासी मेहतपुर (मुकेरियां) व मनिंदर कौर पत्नी रणजीत सिंह निवासी भल्लोवाल (हाजीपुर) के रूप में हुई है।
पुलिस ने यह मामला मृतका के भाई मलकीत सिंह निवासी गुंजिया बेट, पुराना शाला (गुरदासपुर) के बयान के आधार पर दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयान में मलकीत सिंह ने बताया का उन्होंने अपनी बहन कुलदीप कौर की शादी गुरजिंदर सिंह के साथ की थी। शादी के बाद उसकी बहन ने दो बेटियों को जन्म दिया।
ससुराल वालों को पहले से ही उम्मीद थी कि कुलदीप कौर बेटे को जन्म देगी। परंतु जब दो बेटियां हुई तो ससुराल वालों ने उसकी बहन को परेशान करना शुरू कर दिया। वह उसके साथ गाली गलौज करते थे। इस कारण उसकी बहन परेशान थी। हद तो तब हुई जब वह अपनी बहन से मिलने के लिए गया।
इस दौरान बहन के ससुरालियों ने उसके सामने ही उसकी बहन को बुरा भला कहना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसकी बहन व उसकी दोनों बेटियों को घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने अपनी बहन को मुकेरियां में किराए पर मकान लेकर दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।