Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में सैर करने के दौरान हार्ट अटैक से युवक की मौत, शव को कुत्तों ने नोचा

    Updated: Mon, 03 Nov 2025 03:21 PM (IST)

    नूरमहल में सुबह सैर पर निकले विवेक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सड़क किनारे पड़े शव को कुत्तों ने नोचना शुरू कर दिया। राहगीर ने कुत्तों को भगाकर परिवार को सूचना दी। विवेक कुछ समय से बीमार थे। शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिससे परिवार में शोक है।

    Hero Image

    सैर के दौरान हार्ट अटैक से युवक की मौत, शव को कुत्तों ने नोचा।

    जागरण संवाददाता, जालंधरनूरमहल में रविवार सुबह घर से सैर करने निकले विवेक की हार्टअटैक से मौत हो गई। उनका शव सड़क किनारे पड़ा था, जिस कारण कुत्तों ने उसे नोचना शुरू कर दिया। वहां से गुजर रहे राहगीर ने कुत्तों को भगाया और पारिवारिक सदस्यों को सूचित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव को उठाकर ले गए। बताया जा रहा है कि विवेक पिछले कई महीने से बीमार चल रहा था। सुबह सैर के लिए निकला तो अचानक हार्टअटैक आ गया। एक धार्मिक स्थान के पास जाकर गिर गए।

     

    जहां कुत्तों ने शव को नोचना शुरू कर दिया। जान-पहचान वाले राहगीर ने विवेक का शव देखकर पारिवारिक सदस्यों को सूचित किया। इसके बाद शाम को अंतिम संस्कार किया गया। विवेक की अचानक मौत होने पर परिवार के सदस्य सदमे है।