जालंधर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन, इन बड़े BJP नेताओं ने लगाई दौड़
भारतीय जनता पार्टी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जालंधर में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया। इस दौड़ में सोम प्रकाश, मनोरंजन कालिया और सुशील शर्मा जैसे भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। भाजपा ने इस कार्यक्रम के माध्यम से एकता का संदेश दिया और सभी वर्गों को एकजुट करने का प्रयास किया।

रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए भाजपा के सीनियर नेता (फोटो: जागरण)
जागरण संवाददाता, जालंधर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया।
श्री राम चौक से सुबह शुरू दौड़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा सुमित बड़ी गिनती में पार्टी नेता शामिल हुए।
रन फॉर यूनिटी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर भी पुष्प माला अर्पित की। देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रैंक फॉर यूनिटी से भाजपा ने एकता का संदेश दिया है और सभी वर्गों को इस दौड़ में शामिल किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।