जालंधर में भूख से रो रही थी बच्ची, शराबी पिता को आया गुस्सा; गला घोंटकर कर दी हत्या
जालंधर के दूरदर्शन एन्क्लेव में एक शराबी पिता अरविंदर सिंह ने अपनी पांच साल की बेटी निहारिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। बच्ची भूख लगने पर रो रही थी, ज ...और पढ़ें
-1770315442728_m.webp)
शराबी पिता ने पांच साल की बेटी की हत्या की (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर के दूरदर्शन एन्क्लेव में एक शराबी पिता ने अपनी पांच साल की बेटी निहारिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। बच्ची भूख लगने पर रो रही थी, जिससे गुस्साए पिता अरविंदर सिंह ने यह जघन्य अपराध किया। बताया जा रहा है कि घटना के समय मां घर पर नहीं थी।
पुलिस ने आरोपी पिता अरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। बच्ची के चाचा हिम्मत कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मजदूरी करता है और शराब का आदी है। तीन फरवरी की दोपहर को बच्ची की मां काम पर गई हुई थी और आरोपी घर पर शराब पी रहा था। बच्ची को भूख लगी थी तो वह रोने लगी।
बच्ची के चाचा हिम्मत कुमार ने बताया कि आरोपी पिता ने बच्ची के मुंह में शराब डालने का भी प्रयास किया। इसके बाद उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया। इस दौरान बच्ची रोती रही तो उसने गला घोंट उसकी हत्या कर दी।
चाचा की शिकायत पर थाना सात की पुलिस ने अरविंदर को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं, आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी बेटी की जगह बेटा चाहता था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।