जालंधर में सुलझा 'जय श्री राम' नारे पर हुआ विवाद, महेंद्र भगत की मध्यस्थता से हिंदू-मुस्लिम एकता कायम
जालंधर में जय श्री राम के नारे लगाने पर हुए विवाद को मुस्लिम भाईचारे और योगेश मैनी के बीच कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत की मध्यस्थता से सुलझा लिया गया। दोनों पक्षों ने समझौते पर सहमति जताई जिसके बाद मुस्लिम समाज ने सर्वधर्म संयुक्त बैठक की कॉल वापस ले ली। मुस्लिम संगठन के अध्यक्ष नईम खान ने कहा कि उनका हिंदू समाज के साथ कोई मतभेद नहीं है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में एक व्यक्ति द्वारा जय श्री राम का जय घोष लगाने पर मुस्लिम भाईचारे के साथ हुए विवाद को सुलझा लिया गया है। माडल टाउन स्थित मेयर निवास पर मुस्लिम भाईचारे तथा जय श्री राम का जयघोष लगाने वाले योगेश मैनी के बीच कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत, मेयर वनीत धीर, आम आदमी पार्टी हल्का सेंट्रल के इंचार्ज नितिन कोहली तथा जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों ने समझौते पर सहमति दे दी है।
जिसके चलते मुस्लिम समाज द्वारा बुधवार को सर्वधर्म संयुक्त बैठक की दी गई काल भी वापस ले ली गई है। मुस्लिम संगठन पंजाब के अध्यक्ष एडवोकेट नईम खान ने कहा कि उनका हिंदू समाज के साथ कोई मतभेद नहीं है। लिहाजा पहले की तरह सभी पर्व व त्योहार आपसी सद्भाव के साथ मनाए जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।