जालंधर पुलिस ने जग्गू भगवापुरिया गैंग से जुड़े तीन आरोपियों से 6 पिस्तौल और बरामद, MP से होती थी हथियारों की तस्करी
जालंधर पुलिस ने जग्गू भगवापुरिया गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह पिस्तौलें बरामद की हैं। जांच में पता चला कि आरोपी मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी करते थे। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों मनकरण सिंह और साथियों से 6 और पिस्तौल (.32 बोर) बरामद की हैं।
पुलिस ने यह हथियार मनकरण सिंह देओल सहित सिमरनजीत सिंह और जयवीर सिंह से जब्त किए हैं। इससे पहले भी इसी मामले में 2 पिस्तौल बरामद की जा चुकी थीं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित कुख्यात जग्गू भगवापुरिया गैंग से जुड़े हुए हैं और उन्हें यह हथियार मध्य प्रदेश से प्राप्त हुए थे। ये आरोपित विभिन्न आपराधिक गिरोहों को अवैध हथियार सप्लाई करने में शामिल थे। इस संबंध में थाना रामामंडी में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।