प्रशासन की सख्ती के बावजूद जालंधर में धड़ल्ले से जल रहा पराली, किसानों ने शाहकोट और रामपुर में खेतों में लगाई आग
जालंधर में पराली जलाने के दो मामले सामने आए हैं। पंजाब सरकार द्वारा प्रतिबंध के बावजूद, शाहकोट के चक हथियाणा और रामपुर गांवों में किसानों ने खेतों में पराली जलाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया है, हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पराली जलाने पर प्रशासन सख्त है।

जालंधर में पराली जलाने के दो मामले दर्ज (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब सरकार की तरफ से परली दिलाने पर बैन लगाने के बावजूद पराली जलाने के मामले रुक नहीं रहे हैं। जालंधर में दो जगह पराली जलाई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
शाहकोट के गांव चक हथियाणा और गांव रामपुर में रहने वाले दो किसानों ने अपने खेतों में पराली को आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।