जालंधर में देर रात होम्योपैथिक क्लिनिक पर बरसी गोलियां, शीशे टूटे, पुलिस जांच में जुटी
जालंधर में वेरका मिल्क प्लांट के पास स्थित एक होम्योपैथिक क्लिनिक पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। शटर और शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने ...और पढ़ें

दुकान का क्षतिग्रस्त शीशा व एकत्रित भीड़।
HighLights
जालंधर के क्लिनिक पर देर रात फायरिंग हुई।
अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने शटर और शीशे तोड़े।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर शहर में लगातार सामने आ रही फायरिंग की घटनाओं के बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। वेरका मिल्क प्लांट के नजदीक स्थित एक होम्योपैथिक क्लिनिक को देर रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया। हमलावरों ने क्लिनिक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
घटना में क्लिनिक का शटर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि अंदर लगे शीशे भी टूट गए। राहत की बात यह रही कि वारदात के समय क्लिनिक बंद था, जिससे किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक के बाहर पहुंचकर फायरिंग की।
घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय सामने आई जब आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे। उन्होंने क्लिनिक के बाहर टूटा हुआ कांच और शटर पर गोलियों के निशान देखे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें- पंजाब में 5 फीसदी से ज्यादा स्कूल फीस बढ़ाई तो होगी कार्रवाई, कैबिनेट ने लिया निर्णय; अभिभावकों को राहत
मौके पर जांच करते हुए पुलिस।
पुलिस ने जांच की शुरू
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के दौरान क्लिनिक को सील कर दिया और मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
