Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में ताबड़तोड़ चली गोलियां, एनकाउंटर में घायल हुआ पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का गुर्गा

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 11:19 AM (IST)

    आदमपुर में पुलिस मुठभेड़ में पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का गुर्गा दविंदर सिंह उर्फ बाजा घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से हथियार बरामद किए। बाजा पर होशियारपुर में इन्फ्लुएंसर सिमरन सिकंदर के घर पर फायरिंग करने और आदमपुर में पुलिसकर्मी के बेटे को गोली मारने का आरोप है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे घायल कर गिरफ्तार किया।

    Hero Image
    मुठभेड़ में घायल आरोपित पाक डॉन शहजाद भट्टी के लिए करता था काम।

    संवाद सहयोगी, आदमपुर (जालंधर)। पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल आरोपित दविंदर सिंह उर्फ बाजा पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का गुर्गा है। आरोपित भट्टी के लिए काम करता था। पुलिस ने आरोपित के पास से एक देसी पिस्तौल, मैगजीन, तीन कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसने होशियारपुर के इंटरनेट मीडिया इन्फलुएंसर सिमरन सिकंदर के घर पर फायरिंग की थी और उसने आदमपुर में पुलिसकर्मी के बेटे के पैर में भी गोली मारी थी। पुलिस ने बाजा के साथी परमिंदर को पकड़ लिया था। उससे पूछताछ के बाद बाजा को गिरफ्तार किया।

    डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि एएसआई सतनाम सिंह और एएसआई कुलदीप कुमार गश्त के दौरान डरोली कलां पुलिया के पास मौजूद थे। उसी दौरान मेहटियाना साइड से एक बाइक सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया।

    पुलिस पार्टी ने टार्च दिखाकर रुकने का इशारा किया, लेकिन रुकने के बजाय उसने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। गोली पुलिस की बोलेरो गाड़ी के शीशे पर लगी। मोटरसाइकिल चालक डरोली खुर्द पुलिया की तरफ भागने लगा, लेकिन गति तेज होने के कारण बाइक फिसलने के कारण गिर गया।

    वह मोटरसाइकिल से उठकर एक सुनसान कमरे में घुस गया, जहां से उसने पुलिस पर गोली चलाई। एएसआई कुलदीप कुमार ने बचाव करते हुए अपनी सर्विस पिस्तौल से गोली चलाई, जो आरोपित के दाएं पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।