पंजाब: जग्गू भगवानपुरिया गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल
पंजाब में जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के सदस्यों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की, जिसके बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संवाद सहयोगी, जालंधर। जालंधर में पंजाब पुलिस ने बुधवार को कुख्यात गैंगस्टर मनकरण को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में काबू किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मनकरण के पेट में गोली लगी, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके से अवैध हथियार बरामद किए हैं और मनकरण के दो साथियों को हिरासत में लिया है। तीनों आरोपी जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मनकरण अमृतसर के चर्चित धर्मा मर्डर केस में शूटरों का मददगार है। 26 सितंबर को अमृतसर के छेहरटा इलाके में धर्मजीत सिंह उर्फ धर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
धर्मा 2012 में एएसआई रविंदरपाल की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था और उसके खिलाफ एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के चार अन्य केस दर्ज थे। हत्या के बाद मनकरण समेत तीन शूटर फरार हो गए थे।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे सीआइए स्टाफ जालंधर के इंचार्ज सुरिंदर सिंह को मनकरण की लोकेशन सलेमपुर मसंदा इलाके में मिली। वह टीम सहित आरोपित को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई तो मनकरण घायल हो गया और पुलिस ने मौके से उसके पास से अवैध हथियार बरामद किए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।