Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब के लोग रहे सावधान, आज बरसेंगे झमाझम बादल; कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 08:17 AM (IST)

    Punjab Weather Update मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों में वर्षा के लिए अलर्ट जारी किया है। शनिवार को येलो और रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इ ...और पढ़ें

    Hero Image
    Punjab Weather: पंजाब के लोग रहे सावधान, आज बरसेंगे झमाझम बादल;

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के कई जिलों में वर्षा को लेकर मौसम विभाग ने शनिवार को येलो और रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में धूप भी निकली और बीच-बीच में बादल भी छाए रहे। धूप निकलने से गर्मी व उमस दोनों ही बढ़ीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला बठिंडा में दिन का तापमान सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। संगरूर का तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस, जिला फाजिल्का और पटियाला में दिन का तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस, मोहाली का तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस, जालंधर का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    चौबीस घंटे के दौरान राज्य का औसतन तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है जोकि सामान्य के नजदीक रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान अनुसार शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है। वहीं रविवार को कई जिलों में भारी से भारी वर्षा की संभावना है।