Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: शिमला से भी ठंडा फरीदकोट, 5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान; 24 नवंबर से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

    Updated: Mon, 17 Nov 2025 08:17 AM (IST)

    पंजाब में फरीदकोट, शिमला से भी ठंडा रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोपड़ और बठिंडा में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 23 नवंबर तक वर्षा की संभावना नहीं है। हिमाचल प्रदेश में रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। मनाली प्रशासन स्थिति का जायजा लेगा।

    Hero Image

    Punjab Weather: फरीदकोट में 5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान। फाइल फोटो

    जागरण टीम, लुधियाना/शिमला। पंजाब में रविवार को फरीदकोट हिमाचल की राजधानी शिमला से भी ठंडा रहा। फरीदकोट में न्यूनतन तापमान पांच डिग्री, जबकि शिमला में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोपड़ और बठिंडा में रात का तापमान छह डिग्री, चंडीगढ़, लुधियाना, गुरदासपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, होशियारपुर और पटियाला में तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर और मानसा में दस डिग्री सेल्सियस रहा। पठानकोट, रूपनगर व गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री, अमृतसर व मोहाली में 25 और लुधियाना, पटियाला व फिरोजपुर में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 23 नवंबर तक प्रदेश में वर्षा की संभावना नहीं है और मौसम साफ रहेगा।

    24 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ जिलों में वर्षा की संभावना है। उधर हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम साफ रहा। हालांकि नवंबर के अंतिम सप्ताह में हल्की वर्षा हो सकती है। पंजाब सहित देशभर के पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा अभी खुला रहेगा।

    मनाली प्रशासन 17 नवंबर को रोहतांग दर्रे का दौरा कर स्थिति का जायजा लेगा। इन दिनों रोहतांग दर्रे में काफी पर्यटक पहुंच रहे हैं। प्रदेश में केलंग -2.5 सहित चार स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू पर है।